Tuesday 20 September 2016

Teacher students latest jokes SMS हिन्दी चुटकुले

Teachers students latest jokes


* मास्टर: मुर्गी अंडा देती है और गाय दूध, ऐसा कौन है जो दोनों देता है?
छोटू: दूकानदार
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* मास्टर: पानी का फार्मूला बताओ।
छोटू: H2o+Mgcl2+Caso4+Alcl3+Naoh+Hno3+H2so4!
मास्टर: ये क्या है?
छोटू: मुन्सीपालटी का पानी
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* मास्टर: नदी में निम्बू के पेड़ से निम्बू कैसे तोड़ोगे?
छोटू: चिड़िया बनकर!
मास्टर: तुझे चिड़िया कौन बनाएगा?
छोटू: जो नदी में पेड़ लगाएगा!
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* मास्टर: इस मैच में सबसे ज्यादा फायदा किसको हुआ?
मोनू: भज्जी को।
मास्टर: कैसे?
मोनू: उसको लम्बी छुट्टी पे जाने को मिलेगा अब
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* मास्टर: बच्चो बताओ 2 "दिन" तक लगातार बारिश क्यों नहीं हो सकती?
छोटू मासूमियत से: मास्टर जी, क्यों की बीच में "रात" आ जाती है
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* मैडम: बच्चो बताओ सबसे ज्यादा नशा किसमे होता है?
छोटू: जी किताब में!
मैडम: वो कैसे?
छोटू: जी खोलते ही नींद आने लग जाती है!
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* छोटू: पापा याद है आपने मुझे पास होने पे 5000 रु देने का वादा किया था?
बाप खुश होते हुए: हाँ याद है!
छोटू: आपके वो पैसे बच गए
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* टीचर: बच्चो, ऐसा वाक्य बनाओ जिस में उर्दू, हिंदी, पंजाबी और इंग्लिश का प्रयोग हुआ हो!
छोटू: मैडम, इश्क दी गली विच नो एंट्री
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* मैडम: टीचर का दर्ज़ा मां से बड़ा क्यों होता है?
छोटू: मां लोरी से एक बच्चे को सुलाती है, टीचर लेक्चर से पूरी क्लास को!
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* टीचर: लड़की की शादी 18 और लड़के की 21 साल बाद क्यों करते है?
छोटू: क्योंकि लड़की को 18 और लड़के को 21 के बाद अक्ल आती है

☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* मैडम: अगर स्कूल के सामने कोई बम दिखे तो क्या करोगे?
छोटू: जी थोड़ी देर में कोई ले गया तो ठीक, नहीं तो स्टाफरूम में रख देंगे
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* मास्टर: बच्चो बताओ भारत का झंडा सबसे पहले कहाँ लगा था?
छोटू सोच के: जी डंडे पर!
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* टीचर मंत्रीपुत्र से: सूखे और बाड़ में क्या फर्क है?
बच्चा: सूखे में पापा जीप से दौरा करते है और बाड़ में हेलीकाप्टर से!
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* मास्टर: 1 किताब + 1 किताब?
छोटू: 2!
मास्टर: 3 किताब + 4 किताब?
छोटू: 7!
मास्टर: 12354 किताब + 5467 किताब?
छोटू: लाइब्ररी!
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* टीचर (क्लास मे पढाते हुए) – “बच्चो आयकर- बिक्रीकर- भूमिकर से मिलता झुलता कोइ और शब्द बताओ।”
निशु- “सर, एक नही तीन शब्द सुने- सुनील गावासकर- सचिन तैंदुलकर और दिलीप वेंगसरकर।”
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* टीचर (मिन्नी से) – “आज स्कूल मे देर से आने का तुमने क्या बहाना ढूंढा है?”
मिन्नी – “सर आज मै इतनी तेज दौड कर आई कि बहाना सोचने का मौका ही नही मिला।”
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* टीचर -” बाबर भारत मे कब आया?”
बंटी – “पता नही सर।”
टीचर – ” बोर्ड पर नही देख सकते- नाम के साथ ही लिखा है।”
बंटी – मैने सोचा, शायद वह उसका फ़ोन नम्बर है।”

☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* टीचर ने दूसरी कक्षा के एक बच्चे से कहा – मैने कल तुम्हें जो हिंन्दी मे पाठ पढाया था, उसे सुनाओ
बच्चों ने कहा – टीचर आता नही है।
इस पर टीचर ने कहा – नही आता तो ऐसा करो जो आता है वही सुनाओ ।
बच्चे ने कहा – मुझे तो गाना आता है वही सुना दूँ ?
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* टीचर – बच्चो बताओ कि दूध को खराब होने से बचाने के लिए क्या करना चाहिए?
सोनू – जी उसे पी लेना चाहिए।
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* टीचर – विनोद, एक मुर्गी रोज दो अण्डे दे तो वह सप्ताह मे कितने अंडे देगी?
विनोद – सर, बारह ।
टीचर – वह कैसे।
विनोद – जी- वह रविवार की छुट्टी भी तो मनाएगी न

☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* टीचर – हरीश बताओ, अकबर ने कब तक शासन किया था?
हरीश पेज नम्बर -14 से लेकर पेज 20 तक।
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* टीचर – “ हर सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है ” इस वाक्य से तुम क्या समझते हो ?
चिंटू – यही कि किताबों में टाइम वेस्ट करने से बेहतर है किसी लड़की के पीछे जाना …. !
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* टीचर – तुम किस खानदान से हो ?
राहुल – जानवरों के !
टीचर – क्या मतलब ?
राहुल – पापा मुझे उल्लू का पट्ठा, मम्मी मुझे गधा, दादाजी शेर का बेटा और दादीजी बन्दर कहती हैं …. !!!
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* टीचर – रहीम और मीरा का कोई दोहा सुनाओ!
चिंटू – गंगा के घाट पे घटना घटी – रहीम ले गया मीरा की पप्पी और फस गए संत कबीर!

☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆
* स्कूल के पीछे नदी में प्रिंसिपल डूब रहा था!
सुरेश ने देखा और जोर जोर से चिल्लाते हुये भागा!
.
.
.
कल छुट्टी है!
कल छुट्टी है!

☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* टीचर – अगर दुनिया की सारी औरतों के चहरे एक जैसे होते तो क्या होता?
पप्पू – होना क्या था सर, गैस सिलेंडर की तरह आज इसके घर कल उसके घर!
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* टीचर – इतने दिनों से कहाँ थे?
पककू – बर्ड फ्लू था!
टीचर – पर ये तो बर्ड को होता है!
पककू (गुस्से में) – इंसान समझा ही कहाँ है आपने, रोज़ तो मुर्गा बनाते हो!
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* टीचर – इसे पूरा करो! 900 चूहे खा के, बिल्ली ____ चली?
पककू – 900 चूहे खा के, बिल्ली टेडी टेडी चली?
टीचर – ओये! तुझे पता नहीं इसका जवाब?
पककू – आपके साथ तो मैंने फिर भी लिहाज कर लिया, नहीं तो 900 चूहे खा के बिल्ली चल भी नहीं सकती!
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* टीचर – अगर इरादा पक्का हो तो जो हासिल करना चाहो वो ज़रूर मिलता है!
पंकज – रहने दो मिस, और अगर ऐसा होता तो आप मेरी मिस नहीं मिसिज़ होती!
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

* LKG के बच्चे को इम्तहान में 0 मिला।
पिता गुस्से से- यह क्या है?
बच्चा- मैम के पास स्टार खत्म हो गये तो उन्होंने मून दे दिया
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆

 Kaisa laga Friends comments aur share jarur Karen