Sunday 18 September 2016

Love and Lovers best funny sms jokes in hindi

Love and lovers best funny sms joke


प्रेमी-प्रेमिका चुटकुले
* एक बार एक कंजूस लड़के को एक कंजूस लड़की से प्यार हो गया।
लड़की- जब पापा घर पर नहीं होंगे तो मैं गली में सिक्का फेकूंगी, आवाज सुनकर तुम तुरंत अंदर आ जाना।
कुछ देर बाद लड़की ने सिक्का फेंका... लेकिन लड़का सिक्का फेंकने के एक घंटे बाद आया।
लड़की- इतनी देर कहां लगा दी?
लड़का- वो मैं सिक्का ढूंढ रहा था।
लड़की- पागल, वो तो मैंने धागा बांधकर फेंका था, वापस खींच लिया। 
😅😎😇😊🙃😍😅😂

* तीन युवक एक युवती को प्यार का इजहार कर रहे थे।
पहला युवक - मैं तुम्हारे लिए अपनी जान दे सकता हूं...।
युवती- ...वो तो सब कहते हैं...।
दूसरा युवक- मैं तुम्हारे लिए चांद-तारे तोड़कर ला सकता हूं।
युवती- यह तो बहुत पुराना डॉयलॉग है।
तीसरा युवक- मैं तुम्हारी गाड़ी में रोज एक लीटर पेट्रोल डलवाऊंगा।
युवती आंखों में आंसू के साथ- पागल, इतना चाहते हो मुझे....। 
😅😂😇😄😃🙃😊😇

* एक लड़की ने सिनेमा घर में फोन किया और पूछा- कौन-सी फिल्म चल रही है?
दूसरी तरफ से आवाज आई- स्वीट हार्ट।
लड़की ने गुस्से से कहा- बदतमीज।
उधर से फिर आवाज आई- अगले हफ्ते से। 
😇😂😅😍😎😃😄😅😂

* भिखारी - आप सलामत रहें। आप जैसी हूर का नूर बना रहे। आपकी कमर यूं ही बलखाती रहे, जुल्फ यूं ही लहराती रहे। हे स्वप्न सुंदरी, मुझे कुछ दे दीजिए।
युवती - कमाल है। तुम इतने स्मार्ट हो। बातें भी खूब करते हो। फिर यह भीख मांगने का काम कैसे?
भिखारी - क्या करूं? आप जैसी सुंदरी से यदि बिना कारण बात करूं तो पीट जाऊं। इसलिए भीख के बहाने... सुनाता हूं कुड़िए, प्यार के तराने। 
😂😅😃😇😎😎😊🙃

* लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से पूछा- तुम मुझे प्यार करते हो?
ब्वॉयफ्रेंड- हां, करता हूं, बहुत करता हूं।
लड़की- नहीं, तुम नहीं करते।
ब्वॉयफ्रेंड- बहुत प्यार करता हूं, सच्ची।
लड़की- तो फिर तुम मेरी परवाह क्यों नहीं करते?
ब्वॉयफ्रेंड- जानेमन, प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते। 
😍😇😇😄😅😃😍😌😎

* लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से डरते हुए कहा- जानू, मैंने तुमसे एक बात छुपाई है। पिछले महीने मेरी सगाई हो गई। मुझे माफ करना।
लड़का- अरे पगली इतनी-सी बात। आज मेरे घर चलो। मैं तुम्हें अपने बच्चों और उनकी मां से मिलवाता हूं। 
😎😅😇😃😬😂😅😇

* लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ कॉफी शॉप में बैठी थी। उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड से नाराज होकर कहा- आखिरी बार सोच लो। तुम मुझे वो महंगी ड्रेस दिलवा रहे हो या नहीं?
ब्वॉयफ्रेंड- नहीं, नहीं नहीं।
लड़की- पक्का?
ब्वॉयफ्रेंड- हां, पक्का।
लड़की- तो ठीक है आज से तुम्हारा मेरा ब्रेकअप। हम अब कभी नहीं मिलेंगे।
ब्वॉयफ्रेंड- ठीक है। वेटर बिल अलग-अलग लाना।
लड़की- जानूं, तुम तो नाराज हो गए। अब क्या मैं तुमसे मजाक भी नहीं कर सकती। 
😇😂😂😂😅😄😬😂😃

* चिंटू ने अपनी गर्लफ्रेंड को फोन किया- हाय। तुमने इस वक्त क्या पहन रखा है?
गर्लफ्रेंड- तुम्हे बस यही बातें करनी आती हैं।
चिंटू- अच्छा। चलो ये बताओ कि भारत को विदेशी मुद्रा का भंडार बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए?
गर्लफ्रेंड- मिनी टॉप और स्कर्ट पहन रखा है। अब खुश? 
😇😎😃😬🙃😄😎😍

* प्रेमी (प्रेमिका से)- तुम्हें पता है, खूबसूरत औरत कभी किसी का पीछा नहीं करती।
प्रेमिका- क्यों? क्या उसे यह पसंद नहीं..।
प्रेमी- नहीं रे, क्या तुमने कभी किसी चूहेदान को चूहे की पीछे भागते देखा है? 
😃😎😬😅😇😃🙃😄😍

* लड़का (दोस्त से)- यार, तेरी इतनी सारी गर्लफ्रेंड कैसे?
दोस्त ने फिलॉसफी बघारते हुए कहा- यार, मैंने एक लड़की से प्यार किया और उसने मेरा दिल तोड़ दिया।

मैं क्या करूं यार, अब दिल का हर टूटा टुकड़ा अलग-अलग लड़की से प्यार करता है। 

😇😇😍😇😇😇😅😇😅

Kisa laga friends comments me jarur bataye